Friday, July 30, 2010

शुभ रात्री

इस समय रात के सवा बजे हैं और मैनें सीधी सीधी बातें करने के लिए यह ब्लॉग शुरू किया है | ब्लॉग जगत के धाकड़ और धाँसू पाठकों के लिए तो यह शाम की शुरुवात होनी चाहिये | यही सोचकर पहली पोस्ट का पहला नमस्कार आप लोगों की तरफ फेंक रहा हूँ , कृपया झेल लीजिए | जिस तरह बगीचे में सुबह सबेरे कुछ लोग गंभीरता पूर्वक ब्रिस्क वाकिंग और योगा करने के लिए जाते हैं और कुछ लोग ठहाके लगाकर हेल्थ बनाने , उसी तरह गंभीरतापूर्वक ब्रिस्क वाकिंग और योगा के लिए मेरा दूसरा ब्लॉग aksaditya.blogspot.com देखें और ठहाके लगाकर हेल्थ बनाने के लिए सीधी बात हाजिर है | मुझे पूरा विश्वास है आप लोग सीधी बात का स्वागत करेंगे | यदि नहीं भी करेंगे , तो भी कोई फर्क नहीं पडता , मुझे तो जो करना है ,वह मैं करता ही जाऊंगा | बहरहाल , मेरी तो यही कोशिश होगी कि रोज रात को करीब करीब इसी समय आपसे बात की जाए , चाहे आपको पसंद आये या नहीं आये | वैसे डरने डराने की बात नहीं है | आधी रात के बाद , सुबह के ठीक कुछ पहले जैसा मैं प्रतीत हो रहा हूँ , एकदम वैसा ही नहीं हूँ , उससे काफी कुछ ठीक हूँ | मेरे साथ ऐसा ही होता है | पहले कुछ समय लोग मुझसे दूर भागने की कोशिश करते हैं , पर , एक बार जब पास पास और किसमी गुटखे के समान मेरे मुहँ से लग जाते हैं तो फिर बाहर निकलने की कोशिश भी करना भूल जाते हैं | आप फिकिर नाट सी एम  रहिये , आपके साथ भी यही होने वाला है | बहरहाल आज के लिए इतना काफी है , फिर कल मिलेंगे , कब , आधी रात को , जब चौकीदार सीटी बजाता है |
                                                                                                शुभ रात्री ,शुभकामनाएं ,
                                                                                                               अरुण ...